लाल परेड ग्राउंड पर कमलनाथ लेंगे शपथ, 15 साल पहले उमाभारती भी यहीं बनी थीं मुख्यमंत्री

भोपाल। राजधानी के जिस ऐतिहासिक लाल परेड ग्राउंड पर 17 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ शपथ लेंगे, इसी मैदान पर 15 साल पहले उमाभारती ने भी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उमाभारती के शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर करीब सैंकड़ाभर साधू-संतों का जमावड़ा था। लेकिन इस बार नजारा दूसरा रहने वाला है। 15 साल का वनवास खत्म कर सत्ता में लौट रही कांग्रेस इसे यादगार बनाना चाहती है।

कमलनाथ के शपथग्रहण समारोह में करीब छह से ज्यादा मुख्यमंत्रियों के अलावा कई राष्ट्रीय दलों के बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस की मंशा मध्य प्रदेश में कांग्रेस की वापसी पर होने वाले शपथग्रहण समारोह को राष्ट्रीय स्तर पर भुनाने की है। शपथ ग्रहण में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा सोनिया गांधी भी आ सकती हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया जा रहा है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अबदुल्ला और उमर अबदुल्ला को भी बुलाने की कोशिश की जा रही है। बिहार से लालू प्रसाद के बेटे भी शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं।

Test

प्रभावी बनाने के लिए: शपथग्रहण समारोह को एक नया रूप देने और कमलनाथ के व्यापार जगत में प्रभाव दिखाने तथा भविष्य की योजना के तहत कई उद्योग घरानों के मुखियाओं को भी शपथ ग्रहण समारोह में बुलाने के लिए कमलनाथ खुद व्यक्तिगत रूप से प्रयास कर रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि चार से पांच बड़े ओद्योगिक घराने से जुड़े लोग कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे।

शिवराज ने ली थी यहां शपथ: उमाभारती के इस्तीफे के बाद बाबूलाल गौर मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने राजभवन में शपथ ली थी। इसके बाद पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज ने राजभवन में शपथ ली थी। इस शपथग्रहण समारोह में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेया और लालकृष्ण आडवाणी आए थे। इसके बाद शिवराज ने अपने 2008 और 2013 के कार्यकाल के लिए जंबूरी मैदान में शपथ ली। इन कार्यक्रमों में लाखों लोगों की मौजूदगी रही।

लाल परेड ग्राउंड पर बनाया जा रहा हैलीपेड: कांग्रेस की सरकार के लिए 17 दिसंबर को होने वाले शपथग्रहण समारोह के लिए लाल परेड ग्राउंड पर दो हैलीपेड बनाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्य राहुल गांधी एयरपोर्ट से सीधे हेलिकॉप्टर से यहीं आएंगे। इनके अलावा कुछ वीवीआईपी भी हेलिकॉप्टर से शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचेगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ शुक्रवार शाम को लाल परेड ग्राउंड पर की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायदा लेने जाएंगे।

Comments are closed.

Translate »