शादी के 10 दिन बाद ही दुल्हन बन गई ‘मां’, जानिए क्या था पूरा मामला?

dulhanभोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी से सटे एक गांव में एक नई-नवेली दुल्हन ने शादी के 10 दिनों बाद ही बच्चे को जन्म दिया। पति समेत ससुराल वाले भी इस घटना से स्तब्ध थे। हालांकि उसके पति और ससुरालवालों ने बच्चे को स्वीकार कर लिया है। महिला के मुताबिक वह कुछ महीने पहले बलात्कार का शिकार हुई थी।
महिला के इस बयान के बाद पुलिस ने शिकायत पर रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। रेप का आरोपी महिला के ही गांव का निवासी काशीराम सिलावत बताया जा रहा है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने का भी फैसला किया है।

Comments are closed.

Translate »