आज का राशिफल 18 जनवरी 2021

 

पौष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और दिन सोमवार है।
पंचमी तिथि- सुबह 9 बजकर 14 मिनट तक
परिध योग – शाम 6 बजकर 26 मिनट तक
रवि योग – सुबह 7 बजकर 43 मिनट से कल सुबह 9 बजकर 55 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक
सूर्योदय का समय- सुबह 6 बजकर 45 मिनट
सूर्यास्त का समय- शाम 5 बजकर 32 मिनट

12 राशियों का आज का फल

मेष

पॉजिटिव – आज कई प्रकार की गतिविधियां में व्यस्तता रहेगी। साथ ही सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने में समर्थ रहेंगे। तथा लोग आपकी योग्यता के कायल हो जाएंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती है।
*नेगेटिव* – परंतु ध्यान रहे कि जरा सी लापरवाही आपको लक्ष्य से भटका भी सकती है। मन को संयमित रखें तथा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखना उचित रहेगा। कोई निर्णय लेने में दिक्कत आए तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
*व्यवसाय* – व्यवसाय में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। टैक्स, लोन जैसे मामलों में कुछ उलझने उत्पन्न हो सकती हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों की पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं इसलिए अपने कार्य को पूरी निष्ठा से करें।
*लव* – घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। पुरानी यादें ताजा होंगी। तथा आपसी संबंधों में भी मजबूती आएगी।
*स्वास्थ्य* – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। डायबिटिक लोग लापरवाही ना करें।
*भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1*

*वृष*

*पॉजिटिव* – आज पारिवारिक कोई विशेष कार्य संपन्न होगा। घर में नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। किसी मित्र के दुख-दर्द व तकलीफ में उसकी सहायता करना आपको आत्मिक खुशी प्रदान करेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ संपर्क बढ़ेंगे, जो कि भविष्य में आपको आर्थिक रूप से सक्षम और सुदृढ़ बनाएंगे।
*नेगेटिव* – प्रॉपर्टी अथवा वाहन को लेकर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। क्योंकि इस समय अकस्मात ही कुछ खर्चे सामने आएंगे। योजनाओं को क्रियान्वित करने में कुछ परेशानी होगी।
*व्यवसाय* – व्यवसायिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण लोगों से संबंध आपके लिए नई उपलब्धियां प्रदान करेंगे। परंतु इस समय राजकीय मामलों को लेकर सचेत रहना जरूरी है। ऑफिस में बॉस या किसी उच्च अधिकारी से कहासुनी हो सकती है। इस समय धैर्य और संयम रखना बहुत जरूरी है।
*लव* – घर परिवार का वातावरण अनुशासित तथा व्यवस्थित बना रहेगा। आपसी संबंधों में भी मधुरता और उचित तालमेल रहेगा।
*स्वास्थ्य* – कब्जियत और गैस की समस्या परेशान करेगी। सात्विक चीजों का सेवन करें। तथा खानपान व्यवस्थित रखें।
*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5*

*मिथुन*

*पॉजिटिव* – विद्यार्थी तथा युवा वर्ग शिक्षा संबंधी कोई दुविधा दूर होने से राहत महसूस करेंगे। तथा अपने फैसले स्वयं लेने की हिम्मत भी बढ़ेगी। घर के बड़े सदस्यों का सहयोग व सलाह आपकी उन्नति में सहायक साबित होगी।
*नेगेटिव* – अपने अंदर शक और वहम जैसी स्थिति ना उत्पन्न होने दें। क्योंकि इसका असर आपकी मानसिक स्थिति पर पड़ेगा। बातचीत करते समय उचित शब्दों का चयन करें। गलत जगह पूंजी निवेश हो सकती है, इस बात का ध्यान रखें।
*व्यवसाय* – व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। इस समय विस्तार संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। नई पार्टियों से आर्डर लेते समय सोच-विचार अवश्य करें। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य में कोई बड़ी डील संभव है।
*लव* – व्यस्तता के साथ-साथ विवाहित संबंधों तथा घर परिवार के लिए भी समय निकालें। इससे आपसी सामंजस्य तथा प्यार बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।
*स्वास्थ्य* – कुछ नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। जिनका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। मेडिटेशन तथा योगा भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6*

*कर्क*

*पॉजिटिव* – काफी दिन से चल रही व्यस्तता के कारण आज आराम के मूड में रहेंगे। धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों से मुलाकात आपके दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उसके बारे में सोच-विचार अवश्य करें, आपको अवश्य ही उचित शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
*नेगेटिव* – ध्यान रखें कि बहुत अधिक आत्मविश्वास भी आपके लिए दिक्कत उत्पन्न कर सकता है। इसलिए शांतचित्त तरीके से परिस्थितियों का मनन करें, उसके बाद ही कोई कदम उठाएं। घर के बड़े बुजुर्गों की किसी बात की भी अवहेलना ना करें।
*व्यवसाय* – व्यवसाय की दृष्टि से समय उत्तम है। अगर व्यवस्था में कुछ परिवर्तन संबंधी योजनाएं चल रही है तो उन पर अपना ध्यान केंद्रित रखें, जल्दी ही उचित परिणाम सामने आएंगे। परंतु आज धन के लेनदेन संबंधी कोई भी कार्य ना करें।
*लव* – विवाहित जीवन को मधुर बनाए रखने के लिए आपको प्रयास करने होंगे। क्योंकि आपका गुस्सा आपके संबंधों में तकरार उत्पन्न कर सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
*स्वास्थ्य* – शारीरिक और मानसिक आराम भी करना जरूरी है। इसमें कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें और मनोरंजन आदि में व्यतीत करें।
*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9*

*सिंह*

*पॉजिटिव* – इस समय ग्रह गोचर । लिए भाग्य वृद्धि कर रहा है। यह समय मानसिक रूप से काफी संतोषजनक रहेगा। भागदौड़ की बजाय काम को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने की कोशिश करें। सभी काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे।
*नेगेटिव* – ध्यान रखें कि बहुत अधिक सोच-विचार करने से परिणाम हाथ से निकल भी सकते हैं। इसलिए योजनाओं को बनाने के साथ-साथ क्रियान्वित करने में भी ध्यान दें। ज्यादा अभिमान अथवा स्वयं को सुपीरियर समझना भी ठीक नहीं है।
*व्यवसाय* – व्यवसायिक कार्यों में लोन लेने जैसी स्थिति बनेगी। परंतु अपनी क्षमता से ज्यादा कर्ज ना लें। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखें। किसी छोटी सी बात पर वाद-विवाद होने की आशंका है। शेयर्स, सट्टा आदि जैसे कार्य में पैसा ना लगाएं।
*लव* – अपने कार्य में जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्य की सलाह अवश्य लें। क्योंकि कभी-कभी आपको असमंजस जैसी स्थिति के कारण निर्णय लेने में दिक्कत होगी।
*स्वास्थ्य* – हल्का खान-पान रखें। क्योंकि आज अपच और गैस जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3*

*कन्या*

*पॉजिटिव* – जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और संतुलित सोच आपके अंदर बेहतरीन परिवर्तन लाएंगे। तथा समस्याओं को उचित रूप से सुलझाने में भी समर्थ रहेंगे। रचनात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। कुछ समय एकांत अथवा धार्मिक स्थल पर भी व्यतीत होगा।
*नेगेटिव* – भूमि अथवा परिवार संबंधी किसी विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। अन्यथा विवाद बढ़ सकता है। आपको अपने परिश्रम के अनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे परंतु भविष्य में आपकी मेहनत अवश्य रंग लाएगी।
*व्यवसाय* – पारिवारिक व्यवसाय से संबंधित कार्यों पर अधिक ध्यान दें। मार्केटिंग संबंधी कार्य आज उचित रूप से संपन्न हो जाएंगे। गैरकानूनी कार्यो के प्रति ध्यान केंद्रित हो सकता है। परंतु सावधान रहें इसकी वजह से आपके मान-सम्मान व साख में कमी आएगी।
*लव* – पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। तथा कुछ समय परिवारजनों के साथ हास-परिहास व मनोरंजन में भी व्यतीत होगा।
*स्वास्थ्य* – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की चिंता ना करें। परंतु अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना भी जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8*

*तुला*

*पॉजिटिव* – आज का दिन पारिवारिक तथा आर्थिक दोनों दृष्टि से शुभ फलदायी है। यह समय आपको रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रखेगा। व्यक्तिगत कार्यों में बेहतरीन समय व्यतीत होने से मानसिक शांति अनुभव होगी। बच्चों तथा युवा वर्ग का अपनी पढ़ाई व कैरियर की तरफ पूरा ध्यान रहेगा।
*नेगेटिव* – अपने विचारों को प्राथमिकता दें। कभी-कभी आप दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान कर बैठते है। आज की ग्रह स्थिति भी कुछ ऐसी ही है, इसलिए स्वयं पर भरोसा रखना सीखें। कभी-कभी वाणी में कटुता की वजह से संबंधों में दरार आ सकती है।
*व्यवसाय* – कार्यक्षेत्र में आपकी छवि और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्मचारियों तथा स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहेगा। कार्य में भी प्रगति होगी। परंतु नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। इसके लिए अभी कुछ इंतजार करना जरूरी है।
*लव* – परिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा। सभी सदस्यों का आपसी तालमेल बेहतरीन होने से घर में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा।
*स्वास्थ्य* – कफ, नजला जैसी परेशानी रहेगी। सर्दी से अपना बचाव रखें। तथा मौसम के अनुकूल उचित आहार लें।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8*

*वृश्चिक*

*पॉजिटिव* – आज कुछ नई जानकारियां व समाचार प्राप्त होंगे। बातचीत द्वारा येन-केन प्रकारेण आप अपना काम निकालने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों को विदेश संबंधी परीक्षा में शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है। किसी रुके हुए या उधार दिये हुए पैसे की वापसी संभव है।
*नेगेटिव* – कभी-कभी मन में किसी बात को लेकर नकारात्मक विचार आएंगे। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन ना करें, अन्यथा किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। पैसा आने से पहले जाने का भी रास्ता तैयार रहेगा। इसलिए बजट बनाकर चलें।
*व्यवसाय* – व्यवसाय में कुछ नए प्रस्ताव मिलेंगे। जोकि बेहतरीन रहेंगे। निवेश संबंधी गतिविधियों में कार्य करने का उचित समय है। परंतु पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में प्रत्येक कार्य और गतिविधि पर नजर रखना आवश्यक है। जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार लाभ नहीं मिलेगा।
*लव* – पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां आएंगी। परंतु परिस्थितियों को संभालने का दायित्व भी आपको ही निभाना पड़ेगा। इसलिए धैर्य पूर्वक समस्याओं को सुलझाएं।
*स्वास्थ्य* – गैस और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं उठेंगी। लापरवाही ना बरतें और सर्दी से अपना पूरा बचाव रखें।
*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3*

*धनु*

*पॉजिटिव* – जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। आपका रहन-सहन तथा बोल-चाल का तरीका लोगों का ध्यान आकर्षित करेगा। घर में कोई शुभ मांगलिक कार्य संपन्न होने संबंधी योजनाएं बनेंगी। विद्यार्थी अपने किसी प्रोजेक्ट में सफल रहेंगे।
*नेगेटिव* – भूमि की खरीद- फरोख्त करते समय पेपर्स की अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य करें। किसी भी काम में जल्दबाजी ना करें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। उनकी वजह से आपके मान-सम्मान पर भी आंच आ सकती है।
*व्यवसाय* – कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव व दबदबा बना रहेगा। नए आर्डर मिलेंगे। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें तथा आपने काम की क्वालिटी को भी और अधिक बेहतर बनाएं। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की राय आपको व्यवसायिक निर्णय लेने में सहायक रहेगी।
*लव* – व्यस्तता के बीच परिवार के लिए भी समय अवश्य निकालें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। तथा विवाह के योग भी बन रहे हैं।
*स्वास्थ्य* – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। हल्की-फुल्की मौसमी परेशानियां रह सकती हैं। परंतु जरा सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
*भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9*

*मकर*

*पॉजिटिव* – आज दिनचर्या में कुछ अप्रत्याशित बदलाव महसूस करेंगे। आप हर परिस्थिति का मुकाबला हिम्मत व साहस से करेंगे। खासतौर पर महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही सुकून भरा रहेगा। नई योजनाएं बनेंगी। और लाभदायक भी रहेंगी।
*नेगेटिव* – किसी नजदीकी संबंधी से वाद-विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए संयम रखें। अपनी क्षमता से अधिक काम करने से आपके स्वास्थ्य पर असर आएगा। काम के बीच-बीच में उचित आराम भी अवश्य लें। पुरानी नकारात्मक बातों को याद ना करें तथा वर्तमान में ही रहना सीखें।
*व्यवसाय* – इस समय आर्थिक मामलों पर मनन और चिंतन करने की जरूरत है। व्यवसाय में कार्य प्रणाली संबंधी नीतियों पर विचार विमर्श करें। अगर कोई विभागीय जांच चल रही है तो उसका परिणाम आपके पक्ष में ही होगा इसलिए तनाव ना हावी होने दें।
*लव* – पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। दोनों एक दूसरे की बात और सलाह को अहमियत देंगे। परंतु व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट करना उचित नहीं है।
*स्वास्थ्य* – किसी-किसी समय थकान और आत्म बल की कमीं महसूस होगी। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन करें। आपको अवश्य ही सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6*

*कुंभ*

*पॉजिटिव* – ग्रह स्थिति पूर्णतः अनुकूल है। आज आध्यात्म और अध्ययन संबंधी कार्यों में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। कोई शुभ सूचना भी मिलेगी। सामाजिक तथा राजनीतिक कार्य में अपना वर्चस्व बढ़ाने का यह उत्तम समय है।
*नेगेटिव* – संतान की पढ़ाई से संबंधित कुछ चिंता रहेगी। अजनबी लोगों पर भरोसा ना करें। ध्यान रखें कि आलस या बहुत अधिक सोच-विचार करने में ही समय व्यर्थ हो सकता है। इससे आपकी कार्य क्षमता भी प्रभावित हो सकती है।
*व्यवसाय* – व्यापारिक गतिविधियों में सुधार आएगा। सिर्फ थोड़ी सी सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है। यह समय उपलब्धियों वाला है। योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।
*लव* – दांपत्य जीवन में नजदीकियां बढ़ेगी। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। प्रेम संबंध भावना प्रधान बने रहेंगे।
*स्वास्थ्य* – छाती से संबंधित कुछ परेशानी रहेगी। परंतु यह मौसमी बदलाव की वजह से ही है। सर्दी से अपना उचित बचाव करें।
*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5*

*मीन*

*पॉजिटिव* – बहुत अधिक व्यस्तता के बावजूद आप अपने परिवार व संबंधियों के लिए समय निकालेंगे। तथा खुशनुमा समय व्यतीत होगा। आपकी कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। पिछले कुछ समय से चल रही अस्त-व्यस्त दिनचर्या में ठहराव आएगा।
*नेगेटिव* – आज किसी भी प्रकार की यात्रा करने से परहेज करें। कुछ विरोधी आपके लिए विपरीत परिस्थितियां बना सकते हैं। इसलिए किसी पर भी अधिक विश्वास ना करें तथा चैकन्ना रहें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रह सकती है।
*व्यवसाय* – आज व्यवसायिक गतिविधियां घर पर रहकर भी सुचारू रूप से क्रियान्वित होती जाएंगी। फोन और संपर्कों के माध्यम से सब व्यवस्था हो जाएगी। शेयर्स आदि में निवेश करने का उत्तम समय है। परंतु पहले उसके बारे में उचित जानकारी अवश्य लें।
*लव* – परिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। परंतु विवाहेतर संबंधों से दूरी बनाकर रखें तो उचित रहेगा।
*स्वास्थ्य* – सिर दर्द व माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी। बादी और बासी भोजन खाने से परहेज करें।
*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2*

Comments are closed.